देश में भुखमरी की स्थिति होगी: श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच श्रीलंकाई संसद के स्पीकर

देश में जारी आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका की संसद के स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने ने कहा है, "हमें बताया गया है कि यह सबसे गंभीर संकट है लेकिन मुझे लगता है कि यह तो बस शुरुआत है।" उन्होंने कहा, "भोजन, गैस और इलेक्ट्रिसिटी की किल्लत और बढ़ेगी। भोजन की भारी किल्लत होगी और भुखमरी की स्थिति होगी।"