केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 15,981 नए मामले और 166 मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं, केरल में कोविड-19 के 8,867 नए मामले दर्ज हुए जो कुल मामलों का 55.4% है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 4,51,980 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2,01,632 ऐक्टिव केस हैं।