केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24-घंटों के भीतर कोविड-19 के 23,529 नए मामले मिले जो पिछले दिन से 25% अधिक हैं और संक्रमण के चलते 311 मौतें हुईं। कोविड-19 के सक्रिय मामले 2,77,020 हो गए हैं जो 195 दिनों में सबसे कम हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24-घंटों में 28,718 मरीज़ रिकवर हुए हैं।