देश में लगातार दूसरे दिन राजस्थान के फलोदी में दर्ज हुआ सर्वाधिक अधिकतम तापमान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को बताया कि देश में आज सर्वाधिक अधिकतम तापमान 49.8°C राजस्थान के फलोदी में दर्ज हुआ। फलोदी में कल (शनिवार) भी सर्वाधिक अधिकतम तापमान 50°C दर्ज हुआ था। अन्य अधिकतम तापमान वाले शहरों में दिल्ली का मुंगेशपुर (48.3°C), यूपी का झांसी (47.6°C), पंजाब का फरीदकोट (47.4°C) और महाराष्ट्र का यवतमाल (46.6°C) शामिल रहा।