देश में वर्तमान में 1,000 की जनसंख्या पर 1.96 नर्स हैं: स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि देश में वर्तमान में 1,000 की आबादी पर 1.96 नर्स हैं और 33.41 लाख पंजीकृत नर्सिंग कर्मी हैं। बकौल मांडविया, "13.01 लाख एलोपैथिक डॉक्टरों और 5.65 लाख आयुष डॉक्टरों के साथ...देश में डॉक्टर-जनसंख्या अनुपात 1:834 है।" उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में स्नातक सीटें 51,348 से बढ़कर 89,875 हो गई हैं।