inshorts

देश में विकसित भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस का हुआ अनावरण, सामने आया वीडियो

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पुणे में केपीआईटी-सीएसआईआर द्वारा विकसित की गई भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस का रविवार को अनावरण किया। इस मौके पर मंत्री सिंह ने बताया कि फ्यूल सेल बस को पावर देने के लिए हाइड्रोजन और हवा का उपयोग करता है इसलिए यह संभवतः पर्यावरण के लिए सबसे मुफीद परिवहन साधन है।