देश में वैवाहिक विवादों से संबंधित मुकदमों की संख्या बढ़ी है: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हाल के समय में वैवाहिक विवाद संबंधी मुकदमों की संख्या काफी बढ़ी है। हालांकि, कोर्ट ने यह भी कहा कि पति और उसके रिश्तेदारों से बदला लेने के लिए धारा 498-ए का दुरुपयोग हो रहा है। एससी ने यह बयान पटना हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया।