राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि देशभर में 17,914 बच्चे सड़कों पर रह रहे हैं। बकौल एनसीपीसीआर, इनमें से 9,530 बच्चे अपने परिवार के साथ सड़कों पर रहते हैं जबकि 834 बच्चे अकेले सड़कों पर रहते हैं। आंकड़े बताते हैं कि महाराष्ट्र में सबसे अधिक 4,952 बच्चे सड़कों पर रह रहे हैं।