देश में सामने आए कोविड-19 के 10,197 नए मामले, 24 घंटे में 301 मौतें दर्ज

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 10,197 नए मामले सामने आए हैं जबकि 12,134 लोग रिकवर हुए हैं। इस दौरान 301 लोगों की संक्रमण से मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 4,64,153 हो गई है। वहीं, कुल 3,38,73,890 लोग संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 1,28,555 है।