स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 10,488 नए मामले सामने आए हैं जबकि 12,329 लोग रिकवर हुए हैं। इस दौरान संक्रमण से 313 लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 4,65,662 हो गई। अब तक कुल 3,39,22,037 लोग संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 1,22,714 है।