केंद्र के अनुसार, देश में कोविड-19 के 12,428 नए मामले सामने आए हैं जबकि 15,951 लोग रिकवर हुए हैं। वहीं, इस दौरान संक्रमण से 356 लोगों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 4,55,068 हो गई है। देश में अब तक 3,35,83,318 लोग कोविड-19 से रिकवर हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 1,63,816 है।