inshorts

देश में सामने आए कोविड-19 के 13,154 नए मामले, कल से 43% अधिक

केंद्र के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 13,154 मामले दर्ज किए गए हैं जो कल से 43% अधिक हैं। गौरतलब है कि बुधवार को भी कोविड-19 के 9,195 मामले सामने आए थे जो मंगलवार से 45% अधिक थे। वहीं, देश में कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के अब तक 961 मामले दर्ज हो चुके हैं।