स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 13,596 नए मामले सामने आए हैं जबकि 19,582 लोग रिकवर हुए हैं। इस दौरान संक्रमण से 166 मौतों के बाद कुल मृतकों की संख्या 4,52,290 हो गई है। वहीं, देश में अब तक 3,34,39,331 लोग कोविड-19 से रिकवर हुए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 1,89,694 है।