स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 14,146 नए मामले सामने आए हैं जबकि 19,788 लोग रिकवर हुए हैं। इस दौरान संक्रमण से 144 लोगों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 4,52,124 हो गई है। देश में 3,34,19,749 लोग कोविड-19 से रिकवर हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 1,95,846 है।