देश में सामने आए कोविड-19 के 16,051 नए मामले, 24 घंटे में 206 लोगों की हुई मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 16,051 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान 37,901 लोग रिकवर हुए और 206 लोगों की मौत हुई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 2,02,131 है और डेली पॉज़िटिविटी रेट 1.93% रह गया है। भारत में कुल 4,21,24,284 लोग कोविड-19 से रिकवर कर चुके हैं।