देश में सामने आए कोविड-19 के 2,183 नए केस, पिछले दिन से दोगुना हुई वृद्धि

देश में सोमवार को कोविड-19 के 2,183 नए दैनिक मामले रिपोर्ट हुए जो रविवार (1,150) की तुलना में लगभग दोगुना हैं। संक्रमण से 152 मौतें दर्ज हुई हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 11,542 है। वहीं, 1,985 लोगों के संक्रमण से ठीक होने के बाद कुल रिकवरी का आंकड़ा 4,25,10,773 हो गया है और रिकवरी रेट 98.76% है।