देश में सामने आए कोविड-19 के 2.58 लाख नए मामले, दैनिक सकारात्मकता दर हुई 19.65%

देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,58,089 मामले सामने आए हैं जो रविवार से करीब 5% कम हैं। इस दौरान 1,51,740 लोग संक्रमण से रिकवर हुए हैं और 385 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, दैनिक सकारात्मकता दर 16.28% से बढ़कर 19.65% हो गई है और देश में सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 16,56,341 है।