देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 26,115 नए मामले सामने आए हैं और 252 मौतें दर्ज की गई हैं। इस दौरान 34,469 लोग संक्रमण से रिकवर हुए हैं और कुल सक्रिय मामलों की संख्या 3,09,575 रह गई है। कुल 3,27,49,574 लोग रिकवर हुए हैं और रिकवरी रेट (97.75%) मार्च 2020 के बाद सर्वाधिक हो गई है।