देश में सामने आए कोविड-19 के 2.7 लाख से अधिक नए दैनिक मामले

केंद्र सरकार ने बताया है कि देश में पिछले 24-घंटों में कोविड-19 के 2,71,202 नए मामले सामने आए और सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 15,50,377 हो गई है। देश में पिछले 24-घंटों में कोविड-19 से 225 मौतें हुईं और दैनिक संक्रमण दर 16.28% दर्ज हुई। एक दिन में 1,38,331 लोगों की रिकवरी के बाद कुल रिकवरी 3,50,85,721 हो गई हैं।