देश में सामने आए कोविड-19 के 28,591 नए मामले, 24 घंटे में 338 मौतें दर्ज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 28,591 नए मामले सामने आए जबकि 34,848 लोग रिकवर हुए हैं। वहीं, इस समयावधि के दौरान कोविड-19 से 338 मौतें दर्ज की गईं जिससे कुल मृतकों की संख्या 4,42,655 हो गई है। गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के फिलहाल 3,84,921 ऐक्टिव केस हैं।