देश में सामने आए कोविड-19 के 33,750 नए मामले, लगातार छठे दिन दैनिक मामलों में वृद्धि

देश में कोविड-19 के 33,750 नए मामले दर्ज हुए हैं जो रविवार को सामने आए मामलों से 22% अधिक हैं। 28 दिसंबर 2021 के बाद से कोविड-19 के दैनिक मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और दैनिक सकारात्मकता दर 3.84% हो गई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 123 मौतों के बाद कुल मृतकों की संख्या 4,81,893 हुई।