देश में सामने आए कोविड-19 के 58,097 नए मामले, कल से 55% अधिक; 534 लोगों की मौत

देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 58,097 नए मामले सामने आए हैं जो कल से 55% अधिक हैं। इस दौरान 534 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है जबकि 15,389 लोग रिकवर हुए हैं। वहीं, दैनिक सकारात्मकता दर बढ़कर 4.18% पर पहुंच गई है और संक्रमण के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 2,14,004 है।