देश में सामने आए कोविड-19 के 6,358 नए मामले, 24 घंटों में 293 मौतें दर्ज

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 6,358 नए मामले सामने आए हैं जबकि 6,450 लोग रिकवर हुए हैं। इस दौरान 293 लोगों की संक्रमण से मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 4,80,290 हो गई है। वहीं, कुल 3,42,43,945 लोग संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 75,456 है।