स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 6,990 नए मामले सामने आए हैं जो पिछले 551 दिनों में सबसे कम एकदिनी वृद्धि है। वहीं, इस दौरान 10,116 लोग रिकवर हुए हैं जबकि 190 लोगों की मौत के साथ कुल मृतकों की संख्या 4,68,980 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 1,00,543 है।