देश में सामने आए कोविड-19 के 7,579 नए मामले, 543 दिनों में न्यूनतम एकदिनी वृद्धि

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7,579 नए मामले सामने आए हैं जो पिछले 543 दिनों में न्यूनतम एकदिनी वृद्धि है। इस दौरान 12,202 लोग रिकवर हुए हैं जबकि 236 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। वहीं, कुल 3,39,46,749 लोग संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 1,13,584 है।