inshorts

देश में सामने आए कोविड-19 के 8,318 नए मामले, 24 घंटों में 465 मौतें दर्ज

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 8,318 नए मामले सामने आए जबकि 10,967 लोग रिकवर हुए हैं। इस दौरान 465 लोगों की संक्रमण से मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 4,67,933 हो गई है। वहीं, कुल 3,39,88,797 लोग संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 1,07,019 है।