स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 8,488 नए मामले सामने आए जो बीते 538 दिनों में सबसे कम हैं। इस दौरान, 12,510 मरीज़ ठीक हुए और संक्रमण से 249 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 के सक्रिय मामले 1,18,443 रह गए हैं जो पिछले 534 दिनों में सबसे कम हैं।