स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 8,865 नए मामले सामने आए हैं जो पिछले 287 दिनों की न्यूनतम एकदिनी वृद्धि है। इस दौरान 11,971 लोग संक्रमण से रिकवर हुए और 197 नई मौतें दर्ज हुई हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 1,30,793 है व अब तक कुल 3,38,61,756 लोग रिकवर हुए हैं।