inshorts

देश में सामने आए कोविड-19 के 9,195 नए मामले, कल की तुलना में 45% की बढ़ोतरी

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 9,195 नए मामले सामने आए जो मंगलवार की तुलना में करीब 45% अधिक हैं। इस दौरान 302 लोगों की संक्रमण से मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 4,80,592 हो गई। वहीं, कुल 3,42,51,292 लोग संक्रमण से रिकवर हुए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 77,002 है।