देश में सीएए लागू नहीं होगा, ऐसा सपना देखने वाले भूल कर रहे हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने टाइम्स नाउ से कहा है कि एनआरसी और सीएए (नागरिकता संशोधन अधिनियम) ठंडे बस्ते में नहीं हैं। उन्होंने कहा, "देश में सीएए लागू नहीं होगा, ऐसा सपना देखने वाले भूल कर रहे हैं। सीएए वास्तविकता है और इस देश का कानून है।" उन्होंने कहा, "हमें नियम बनाने हैं, कोविड-19 के कारण इसमें देरी हुई।"