देशभर के मदरसों की जानकारी इकट्ठा करेगी सरकार, बनाएगी पोर्टल
संसदीय समिति ने लोकसभा में सोमवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि सरकार देश में मान्यता प्राप्त और गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए एक पोर्टल विकसित करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, "पोर्टल के माध्यम से राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से एकत्र किए गए डेटा से नीति बनाने के साथ-साथ योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन में मदद मिलेगी।"