देशभर में 18+ आयु के लोगों को प्रीकॉशन डोज़ लगाने का कार्यक्रम शुरू हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार को कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 'सबका प्रयास'...मंत्र के साथ हम सब मिलकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई को और अधिक मज़बूत करेंगे।" स्वास्थ्य मंत्री ने पात्र लोगों से प्रीकॉशन डोज़ लगवाने की अपील की है।