केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने मंगलवार को राज्यसभा में बताया कि वर्तमान में देशभर में डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्यकर्मियों व अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों के 51,061 पद खाली हैं। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2020 तक देशभर में केंद्र सरकार के अस्पतालों समेत कुल 38,465 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप-ज़िला/मंडल अस्पताल और ज़िला अस्पताल हैं।