देहरादून में अधिक बारिश के बीच मकान ढहने से एक बच्चे समेत तीन लोगों की हुई मौत
देहरादून (उत्तराखंड) में अधिक बारिश के बीच सोमवार को राजपुर इलाके में मसूरी रोड पर एक मकान ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई जिनमें दो महिलाएं व एक बच्चा शामिल है। एक अधिकारी के अनुसार, इलाके में रविवार से बारिश हो रही थी। वहीं, मसूरी में आज ज़िला प्रशासन द्वारा स्कूल बंद रखे गए हैं।