देहरादून (उत्तराखंड) में एक स्कूल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को सुनने स्कूल नहीं पहुंचने वाले छात्रों पर कथित तौर पर ₹100 का जुर्माना लगाया है। देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है।