inshorts

दो बार की विंबलडन चैंपियन क्विटोवा ने अपने कोच से की सगाई, शेयर की तस्वीर

दो बार की विंबलडन चैंपियन पेट्रा क्विटोवा ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उन्होंने अपने कोच जिरी वनेक से सगाई कर ली है। ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब की एक तस्वीर साझा करते हुए क्विटोवा ने लिखा, "यह खुशखबरी हम आप लोगों से साझा करना चाहते थे।" क्विटोवा ने नवंबर-2016 में वेनेक के साथ काम करना शुरू किया था।