दो महिला डॉक्टरों ने महाराष्ट्र में की सगाई, गोवा में रचाएंगी शादी

परोमिता मुखर्जी और सुरभि मित्रा नामक दो महिला डॉक्टरों ने पिछले हफ्ते नागपुर (महाराष्ट्र) में सगाई की। कपल ने कहा कि उनकी गोवा में शादी रचाने की योजना है। मुखर्जी ने कहा, "मेरे पिता 2013 से मेरे सेक्शुअल ओरिएंटेशन से अवगत हैं। अपनी मां को मैंने हाल ही में बताया, वह हैरान हुई थीं लेकिन बाद में सहमत हो गईं।"