दो लड़कियों ने मेट्रो के कोच में होली खेलते हुए किया अश्लील डांस, लोगों ने की कार्रवाई की मांग
दिल्ली मेट्रो के कोच में 2 लड़कियों ने फर्श पर बैठकर होली खेलते हुए अश्लील डांस किया जिसका वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स ने कार्रवाई की मांग की है। एक यूज़र ने वीडियो X पर शेयर कर लिखा, "जल्द-से-जल्द कानून लाने की ज़रूरत है।" इस पर एक यूज़र ने कमेंट किया, "अश्लीलता को लेकर गिरफ्तारी होनी चाहिए।"