दो समूहों के बीच हिंसक झड़प के बाद छत्तीसगढ़ के कवर्धा में लगा कर्फ्यू, 59 लोग गिरफ्तार

कवर्धा (छत्तीसगढ़) में मंगलवार को एक समूह द्वारा रैली निकाले जाने के दौरान हिंसा भड़कने पर कर्फ्यू लगा दिया गया। पुलिस के अनुसार, वीडियो फुटेज के ज़रिए उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और अब तक 59 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। गौरतलब है, रविवार को धार्मिक झंडे हटाने को लेकर दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हुई थी।