दो साल पहले अपने आप से कहा था- कुछ भी हो जाए बैटिंग में अच्छा करना ही पड़ेगा: शार्दुल
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय ऑल-राउंडर शार्दुल ठाकुर ने खुलासा किया है कि दो साल पहले टखने में चोट लगने के बाद उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी को गंभीरता से लेना शुरू किया था। उन्होंने बताया, "मुझमें वह काबिलियत थी...मैंने अपने आप से कहा- कुछ भी हो जाए बैटिंग में अच्छा करना ही पड़ेगा।"