उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी की घटना पर दुख जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। यूपी सरकार ने कहा कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे की गाड़ी से कथित तौर पर कुचले जाने के बाद 2 किसानों की मौत हो गई थी।