दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी: उदयपुर में शख्स की हत्या पर राजस्थान के राज्यपाल

राजस्थान के उदयपुर में बीजेपी से निलंबित नुपुर शर्मा का समर्थन करने वाले एक शख्स की गर्दन काटकर हत्या किए जाने के बाद राज्य के राज्यपाल कलराज मिश्र ने जनता से सांप्रदायिक सौहार्द व शांति बनाए रखने की अपील की है। राज्यपाल ने कहा कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई के निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए हैं।