दोषी बख्शे नहीं जाएंगे, कोई भी पद उनके काम नहीं आएगा: लखीमपुर खीरी हिंसा पर मौर्य

उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले पर कहा है, "किसी भी कीमत पर दोषी बख्शे नहीं जाएंगे और कोई भी पद या दबाव उनके काम नहीं आएगा।" गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा मामले में आरोपी हैं जिन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।