दोषी बख्शे नहीं जाएंगे: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्राओं के नहाने के कथित वीडियो पर बैंस

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (मोहाली) की 60 छात्राओं के नहाने के कथित वीडियो लीक होने पर प्रदर्शनों के बीच पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा है, "किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।" उन्होंने कहा, "मैं सभी छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं...यह बेहद संवेदनशील और हमारी बहनों व बेटियों के सम्मान से जुड़ा मामला है।"