दोस्त की हत्या के दोषी करोड़पति रॉबर्ट डर्स्ट का जेल में निधन, पत्नी की हत्या का भी था आरोप

अमेरिकी रियल एस्टेट कारोबारी के करोड़पति वारिस 78-वर्षीय रॉबर्ट डर्स्ट का कैलिफॉर्निया जेल स्थित अस्पताल में सोमवार को निधन हो गया। रॉबर्ट को वर्ष 2000 में अपनी बेस्ट फ्रेंड सुज़ेन बर्मन की हत्या के लिए पिछले साल उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई थी। रॉबर्ट पर अपनी पत्नी कैथलीन डर्स्ट की 1982 में हत्या करने का अभियोग भी चलाया गया था।