दोहराई जा रही हैं 2021 की गलतियां, गैर-ज़रूरी दवाओं से बचें: सरकार को लिखे पत्र में डॉक्टर्स
भारत और विदेश के लगभग 32 डॉक्टरों ने केंद्र और राज्य सरकारों को पत्र लिखकर कोविड-19 से निपटने के लिए 'अनुचित' तरीकों और दवाओं के इस्तेमाल को रोकने को कहा है। उन्होंने आगाह किया है कि 'दवाओं का बेवजह इस्तेमाल' हानिकारक हो सकता है। डॉक्टरों ने कहा, "2022 में कोविड-19 के क्लिनिकल प्रबंधन में...2021 की गलतियां दोहराई जा रही हैं।"