द्रविड़ के मुख्य कोच के पद पर रहने के दौरान भारत का टूर्नामेंटों में कैसा प्रदर्शन रहा है?
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कॉन्ट्रैक्ट बुधवार को बढ़ा दिया गया। टी20 विश्व कप-2021 के बाद कोच बने द्रविड़ के मार्गदर्शन में भारत ने 4 प्रमुख टूर्नामेंट खेले हैं और भारत टी20 विश्व कप-2022 में सेमीफाइनलिस्ट जबकि डब्ल्यूटीसी 2023 में उप-विजेता रहा। भारत ने एशिया कप-2023 जीता और विश्व कप-2023 में वह उप-विजेता बना।