द्रविड़ ने मुझसे कहा था, 'आप अकेले शख्स हैं जिन्होंने दीवार गिरा दी है': डर्मोट रीव

पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर डर्मोट रीव ने एक काउंटी मैच के दौरान राहुल द्रविड़ को स्लेज करने के बारे में कहा है, "वह वॉल ऑफ इंडिया थे। उन्होंने मुझसे कहा था, 'आप अकेले शख्स हैं जिन्होंने दीवार गिरा दी है'।" बकौल रीव, "द्रविड़ बोले, 'आप स्लेज करते रहे और मैं उससे पार पाता गया लेकिन अंत में कैच आउट हो गया'।"