धुंआधार तेज़ी के साथ बंद हुआ शेयर बाज़ार, हरे निशान पर रहे 60% से ज़्यादा शेयर

शेयर बाज़ार सोमवार को ज़बरदस्त तेज़ी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 1,073 अंकों की बढ़त के साथ 76,488 पर जबकि निफ्टी 312 अंक चढ़कर 24,031 पर बंद हुआ। BSE पर सूचीबद्ध 4,531 शेयरों में से 2,793 शेयर (60% से ज़्यादा) आज हरे निशान पर बंद हुए। वहीं, FMCG को छोड़कर निफ्टी के सभी सेक्टोरियल-इंडेक्स आज तेज़ी के साथ बंद हुए।

Load More