धुंध व कोहरे से दिल्ली-NCR में कई जगहों पर ज़ीरो विज़िबिलिटी, अधिकतर इलाकों में AQI 400 के पार

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह धुंध और कोहरे की मोटी चादर छाई रही जिससे कई जगहों पर ज़ीरो विज़िबिलिटी देखी गई। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह 8 बजे दिल्ली के आनंद विहार, चांदनी चौक समेत 20 जगहों पर एक्यूआई 400+ दर्ज हुआ। वहीं, नोएडा के सेक्टर-125, सेक्टर-1 और सेक्टर-116 में भी एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया।

Load More